भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक के आयोजन की तैयारियों को लेकर तैयार की गई योजना

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक के आयोजन की तैयारियों को लेकर तैयार की गई योजना


नैनीताल, 28 नवंबर (हि.स.)। आगामी 30 नवंबर को आयोजित होने वाली भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए शनिवार को नैनीताल क्लब में योजना बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गयीं।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नैनीताल नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया। जिला महामंत्री रंजन बर्गली ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए मंच संचालन, अतिथि स्वागत, कार्यालय व्यवस्था, सजावट, मंच सज्जा एवं पंजीकरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे। बैठक में विधायक सरिता आर्या, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत, प्रदेश सह-संयोजक गोरखा प्रकोष्ठ श्याम शाही, जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया एवं प्रगति जैन, जिला सामाजिक माध्यम संयोजक रत्नेश, नैनीताल नगर मंडल प्रभारी मनोज भट्ट, मंडी परिषद सलाहकार मनोज जोशी, आनंद बिष्ट, ज्योति ढोंढियाल, पूरन बिष्ट, ललिता दफौटी, मीरा बिष्ट, गजाला कमाल, विक्रम राठौर, विधानसभा सामाजिक माध्यम संयोजक भारत मेहरा, मंडल महामंत्री कमल जोशी सहित विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री हरीश राणा ने किया।

मंडल अध्यक्ष ने बैठक में अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्वों के निर्वहन की तैयारी की और जिला कार्यसमिति बैठक को सफल बनाने के लिए सहभागिता सुनिश्चित की।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784740 Articles

Share this story