पर्वतारोही दिवंगत सविता और नौमी के स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट

WhatsApp Channel Join Now
पर्वतारोही दिवंगत सविता और नौमी के स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट


उत्तरकाशी, 29 नवंबर (हि.स.)।पर्वतारोही दिवंगत सविता कंसवाल और नौमी रावत स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला मैच नाकुरी एफ सी और एल डी सी के मध्य खेला गया जिसमे नाकुरी एफ सी के नीरज ने 2 गोल, नितिन ने 2 गोल, सिद्धार्थ ने 1 गोल करके अपनी टीम को 5 - 0 से विजय दिलाई।

दूसरा मैच बरसाली एफ सी व ज्ञानसू एफ सी के मध्य खेला गया, जिसमे मैच के दुसरे हाफ के अंतिम समय में ज्ञानसू एफ सी के तुषार गुसांईं ने एक गोल करके 1- 0 से अपनी टीम को विजय दिलाई। तीसरा मैच खेलो इंडिया व आईसी इलेवन के मध्य खेला गया। खेलो इंडिया ने 8 -2 से मैच जीता।

खेल के शुरुआत में ही आई सी इलेवन के ऋतिक ने एक गोल, स्वयंम ने गोल किया। खेलो इंडिया के अमित पंवार ने लगातार 4गोल, अंशुल ने 3 गोल, आयुष ने 1 गोल किया। लीग आधारित टूर्नामेंट मैच में नाकुरी एफ सी व खेलो इंडिया की टीम सेमीफइनल में प्रवेश कर गई है।। मैच में मुख्य रेफरी कृष्णा रमोला,अमित पंवार, जसपाल,आकाश, सुजल, आयुष ने अपनी भूमिका निभाई।

मैच के तिसरे दिन रामलीला मैदान उत्तरकाशी में जिला क्रीड़ा अधिकारी बबिता बिष्ट, फुटबॉल कोच ज्योति, हैंडबाल कोच नवीन, प्राचार्य पीजी कॉलेज डॉ महेंद्रपाल परमार, छात्र संघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान, सचिव शुभम चमोली, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि आयुष बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए टूर्नामेंट के सफल आयोजन करने की बधाई, शुभ कामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रेम सिंह पंवार, शैलेन्द्र सिंह मटूड़ा, अरुण बिष्ट, गंगा सिंह राणा, जगेंद्र भंडारी, फुटबॉल कमिटी के जसपाल चौहान, आकाश भट्ट, ऋतिक,गौतम, सोबनपाल, ऋतुज, तुसार गुसांईं, अर्जुन राणावत, ऋतिक, नीरज पंवार, आयुष आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल

Share this story