बीकेटीसी अस्थाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी, वन टाईम सेटेलमेंट की मांग

WhatsApp Channel Join Now
बीकेटीसी अस्थाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी, वन टाईम सेटेलमेंट की मांग


बद्रीनाथ, 21 अक्टूबर (हि.स.)। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मे वर्षों से कार्यरत अस्थाई कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर विगत 14 अक्टूबर से कार्यबहिष्कार कर रहे हैं, और अब यह वहिष्कार दो घंटे से बढ़ाकर पांच घंटे प्रतिदिन कर लिया है, जिसके कारण निश्चित ही मंदिर व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि इस बीच समिति के मुख्य कार्याधिकारी द्वारा धरनास्थल पर जाकर कार्मिकों को समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगो पर अडिग है और जब तक सभी अस्थाई, स्थिर वेतन कर्मचारियों का वन टाईम सेटेलमेंट एवं समान कार्य समान वेतन का शासनादेश जारी नहीं होगा तब तक कार्य वहिष्कार जारी रखा जाएगा।

दरसअल केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव- 2024 के दौरान मुख्यमंत्री ने बीकेटीसी मे कार्यरत सभी अस्थाई कर्मचारियों को वन टाईम सेटेलमेंट किए जाने की घोषणा की गई थी, तब से अस्थाई कार्मिक वन टाईम सेटेलमेंट/समान कार्य समान वेतन की आस लगाए थे, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी जब इस दिशा मे कोई ठोस पहल होती नहीं दिखी तो कर्मचारियों मे आक्रोष पनपना भी स्वाभाविक ही था।

कार्यवहिष्कार के निर्णय से पूर्व अस्थाई कर्मचारियों ने उचित माध्यम से बीकेटीसी के उच्चाधिकारीयों को को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 428/2024 जिसमे वन टाईम सेटेलमेंट की व्यवस्था लागू करने को कहा गया था, इस घोषणा पर यथा शीघ्र कार्यवाही की मांग समय समय पर की जाती रही।

मुख्यमंत्री की घोषणा के वावजूद अस्थाई कार्मिकों की मांगो की अनदेखी से नाराज कर्मचारियों ने बीती 14 अक्टूबर से दो घंटे का और 19अक्टूबर से पांच घंटे का कार्य वहिष्कार शुरू किया है, जो प्रतिदिन जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764546 Articles

Share this story