बीएचईएल क्षेत्र में चला बुलडोजर

WhatsApp Channel Join Now
बीएचईएल क्षेत्र में चला बुलडोजर


हरिद्वार, 31 मार्च (हि.स.)। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के बी.एच.ई.एल. इलाके में मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सेक्टर-1 में लंबे समय से किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।

प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और चिन्हित किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध रूप से बनाए गए ढांचे हटाए गए, जिससे क्षेत्र की जमीन को खाली कराया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी और लोगों से सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन के अनुसार, शहर में विभिन्न स्थानों पर चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा ताकि सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story