बागेश्वर की जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त से की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
बागेश्वर की जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त से की शिष्टाचार भेंट


नैनीताल, 04 जून (हि.स.)। बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने गुरुवार को कुमाऊं मंडलायुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत से नैनीताल स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनपद बागेश्वर में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रशासनिक गतिविधियों की प्रगति की जानकारी दी।

बैठक में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित प्रमुख परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति से भी अवगत कराया।

मंडलायुक्त दीपक रावत ने योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर बल देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को धरातल पर नियमित अनुश्रवण बढ़ाने तथा पर्वतीय जनपदों में आपदा प्रबंधन, आजीविका संवर्धन और पर्यटन आधारित विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए जनपद प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story