बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ मे पितृ आमावश्या पर पितृ पक्ष का हुआ समापन

WhatsApp Channel Join Now
बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ मे पितृ आमावश्या पर पितृ पक्ष का हुआ समापन


बदरीनाथ, 10 अक्टूबर (हि.स.)।सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को श्री बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्म कपाल तीर्थ में देश विदेश के हजारों श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति एवं मुक्ति की कामना के साथ पिंडदान किया। अलकनंदा नदी के पवित्र तट पर भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से स्नान पश्चात तर्पण कर पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म कपाल में पिंडदान और तर्पण का विशेष महत्व है। ब्रह्मकपाल तथा अलकनंदा तट पर तीर्थ ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहितों आचार्यों ने विधि-विधान से पितृ कार्य संपन्न करवाये इसी के साथ पितृ पक्ष का समापन हो गया।

इस अवसर पर ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति द्वारा ब्रह्मकपाल पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया। इस मौके पर ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंकज हटवाल,सुरेश हटवाल, चित्रमणि हटवाल, हरीश सती, मदन कोठियाल, चन्द्र प्रकाश सती, सौरभ कोठियाल, ईश्वर नौटियाल, विक्की सती व सतीश सती आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण

Share this story