प्रतापनगर सीट जीतना भाजपा की प्राथमिकताः रावत

WhatsApp Channel Join Now
प्रतापनगर सीट जीतना भाजपा की प्राथमिकताः रावत


नई टिहरी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में जीतने का संकल्प लिया गया। कहा कि 60 पार के लक्ष्य में इस बार प्रतापनगर की सीट सबसे प्राथमिकता में है। ऐसे में कार्यकर्ता समन्वय बनाकर कार्य करें।

शुक्रवार को ओणेश्वर महादेव देवल में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, विधानसभा प्रभारी व राज्यमंत्री जोत सिंह बिष्ट का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि टिकट के दावेदारों सहित सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बूथ सशक्तिकरण पर ध्यान दें। माह के अंतिम रविवार को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुनने की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।

विधानसभा प्रभारी बिष्ट ने प्रत्येक मंडल में अनिवार्य रूप से बैठक आयोजित करने, बूथ कमेटियों का गठन करने व पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्रों तक संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, राज्यमंत्री सोना सजवाण, जिला महामंत्री बलवंत रावत, जयेंद्र सेमवाल, ममता पंवार, अतर सिंह तोमर, रोशन लाल सेमवाल, प्रेम दत्त जुयाल, डॉ. प्रमोद उनियाल, भजराम पंवार, परमवीर पंवार, अवंतिका भंडारी, गोविंद रावत, डॉ. भान सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष मनोज रमोला, बसंत चौहान, रमेश रतूड़ी, ऋषिराम भट्ट, मुरारी रांगड़, हर्षमणि सेमवाल मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765654 Articles

Share this story