पुलिस प्रशासन ने की शान्ति औऱ सौहार्द बनाये रखने की अपील

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस प्रशासन ने की शान्ति औऱ सौहार्द बनाये रखने की अपील


हल्द्वानी , 01 मार्च (हि.स.)। होली पर्व और रमजान माह को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नैनीताल जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में थाना हल्द्वानी, मुखानी, बनभूलपुरा और काठगोदाम की संयुक्त पीस कमेटी बैठक कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता एसपी हल्द्वानी डॉ. जगदीश चंद्र ने की। बैठक में हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदायों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल पदाधिकारी, समाजसेवी संगठन, नगर निगम हल्द्वानी के पार्षद, प्रबुद्ध नागरिकों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।सभी धर्मों के लोगों से भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ होली और रमजान मनाने की अपील।

सोशल मीडिया पर भ्रामक, उत्तेजक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट साझा न करने की चेतावनी। संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल, नियमित गश्त और पिकेट ड्यूटी की व्यवस्था। डीजे और लाउडस्पीकर का उपयोग शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार ही। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर देने की अपील। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश। होलिका दहन के दौरान चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सादे वस्त्रों में पुलिस तैनात।

सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी, आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई। होलिका दहन कार्यक्रम केवल निर्धारित स्थानों पर और जिम्मेदार व्यक्तियों की मौजूदगी में ही।पूरे जनपद के थाना, चौकी प्रभारी और पुलिस बल को अलर्ट रहने के निर्देश। मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था। खुदी हुई सड़कों पर तत्काल बैरिकेडिंग के निर्देश। त्योहारों के दौरान पर्याप्त बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर।

रमजान में नमाज और इफ्तार के समय सुचारू यातायात के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू।बैठक के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों और समुदाय के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और जनपद में शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story