पांच हजार का इनामी गौ तस्कर व गैंगस्टर सहित दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पांच हजार का इनामी गौ तस्कर व गैंगस्टर सहित दो गिरफ्तार


हरिद्वार, 22 अप्रैल (हि.स.)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत पथरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी के मामले में फरार चल रहे 5000 के इनामी तस्कर समेत एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।

थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र में दबिश देते हुए ऐथल निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया, जिस पर गौ तस्करी के मामले में एसएसपी हरिद्वार ने 5000 का इनाम घोषित था। उसके साथ ग्राम बौडाहेड़ी निवासी जब्बार को भी दबोचा गया, जो गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया है।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते शहजाद पुत्र रफीक, निवासी ऐथल, थाना पथरी, हरिद्वार (5000 का इनामी) व जब्बार पुत्र जरीफ, निवासी ग्राम बौडाहेड़ी, थाना पथरी, हरिद्वार (गैंगस्टर) बताए गए हैं। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनका चालान कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story