पर्यावरण संरक्षण का संदेश : भीमताल में श्रावण मास में निःशुल्क पौध वितरण

WhatsApp Channel Join Now
पर्यावरण संरक्षण का संदेश : भीमताल में श्रावण मास में निःशुल्क पौध वितरण


नैनीताल, 25 अगस्त (हि.स.)। कुमाऊं विवि के भीमताल स्थित सर जेसी बोस तकनीकी परिसर के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में मंगलवार को श्रावण मास के अवसर पर सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष पंत के सौजन्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भीमताल क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों तथा विभाग के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. आशुतोष पंत ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में भीमताल परिसर के निदेशक एलके सिंह तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. वीना पाण्डे ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में डॉ. पंत द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की, निःशुल्क पौध वितरण जैसे जनसरोकार से जुड़े प्रयास के लिए डॉ. पंत का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. मन्जू तिवारी, डॉ. तपन कुमार नैलवाल, डॉ. ऋषेन्द्र कुमार, डॉ. संतोष उपाध्याय, डॉ. मयंक पाण्डे, डॉ. रागिनी पंत, किशन सिंह नेगी, प्रेम सिंह बिष्ट, रमेश भट्ट, आनन्द रैखेला, महेन्द्र बिष्ट, राजू वाल्मीकि, नारायण, दीप चन्द्र, गणेश, मनोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story