परख मूल्यांकन के लिए कक्षा तीन की हिंदी गतिविधि पुस्तिका तैयार

WhatsApp Channel Join Now
परख मूल्यांकन के लिए कक्षा तीन की हिंदी गतिविधि पुस्तिका तैयार


उत्तरकाशी, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बड़कोट में 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित पांच दिवसीय जिला संदर्भ समूह (डीआरजी) भाषा कार्यशाला संपन्न हो गई। कार्यशाला में आगामी परख मूल्यांकन-2027 को ध्यान में रखते हुए कक्षा तीन के हिंदी विषय की दक्षताओं पर आधारित गतिविधि पुस्तिका तैयार की गई।

कार्यशाला समन्वयक टीकाराम रावत ने प्रतिभागियों को वर्ष 2024 में आयोजित दक्षता आधारित परीक्षा में हिंदी विषय के परिणामों की जानकारी दी। साथ ही कक्षा तीन के भाषा विषय के पाठ्यचर्या लक्ष्यों और निर्धारित दक्षताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इन्हीं लक्ष्यों और दक्षताओं के आधार पर विद्यार्थियों के भाषा कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से गतिविधि पुस्तिका का निर्माण किया गया।

कार्यशाला के समापन पर समन्वयक टीकाराम रावत ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

संस्थान के प्राचार्य संजीव जोशी ने शिक्षकों को विद्यालयों में दक्षता आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता डॉ. सुबोध सिंह बिष्ट, ऋचा उनियाल सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767810 Articles

Share this story