पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार


उधमसिंहनगर, 08 अप्रैल (हि.स.) रुद्रपुर में पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड के शूटर रिंकू शर्मा पंडित को बुधवार सुबह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हत्यारोपी पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित था।

बता दे कि बर्ष 2020 में रुद्रपुर नगर निगम के पार्षद प्रकाश सिंह धामी की उनके घर के बाहर दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को अंजाम देने के लिए मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के शूटरों को चार लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि रिंकू शर्मा पंडित फरार चल रहा था। पुलिस ने रिंकू शर्मा की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया धामी हत्याकांड के आरोपी रिंकू को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुलिस कारवाही से बचने के लिए अपनी लोकेशन बदलता रहता था। उन्होंने बताया कि रिंकू के ऊपर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा मध्य प्रदेश में एक दर्जन से अधिक हत्यालु डकैती रंगदारी जैसे मुकदमे दर्ज है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजय आहूजा

Share this story