नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ में 18 नवंबर को देव डोलियों का होगा स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ में 18 नवंबर को देव डोलियों का होगा स्वागत


ज्योतिर्मठ, 14 नवंबर (हि.स.)। भगवान बदरी विशाल के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो रहे है। कपाट बंद होने के बाद आद्य जगदगुरु शंकराचार्य की पवित्र गद्दी एवं विष्णु वाहन गरुड़ भगवान की डोली 18 नवंबर को ज्योतिर्मठ स्थित श्रीनृसिंह मंदिर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा, इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, मंदिर को पहली बार भब्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है तथा श्री नृसिंह मंदिर सहित श्री वासुदेव मंदिर नव दुर्गा मंदिर एवं अधीनस्थ मंदिरों में रंग-बिरंगी रोशनियों से प्रकाशमान किया जा रहा है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि भगवान बदरी विशाल की शीतकालीन पूजा स्थली ज्योतिर्मठ को दानी दाताओं के सहयोग से भब्यरूप से फूलों से सजाया जा रहा है,बताया कि इस समारोह को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है इसी संदर्भ में शुक्रवार देर शाम ज्योर्तिमठ के गणमान्य जनों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में स्थानीय नागरिकों, महाविद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय महिला मंगल दलों, युवाओं, व्यापारिक संगठनों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी की।

बैठक में उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि शीतकालीन यात्रा को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है, नृसिंह मंदिर में आयोजित होने वाला यह समारोह शीतकालीन यात्रा के प्रचार-प्रसार के साथ स्थानीय धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी नयी ऊर्जा प्रदान करेगा। इससे देशभर के श्रद्धालुओं को शीतकाल में उत्तराखंड की धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने समस्त श्रद्धालुओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से 18 नवंबर को ज्योतिर्मठ पहुंचकर इस पावन अवसर के सहभागी बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बीकेटीसी कर्मचारी संघ अध्यक्ष बिजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सेमवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष डिमरी, प्रधानाचार्य अरविंद पंत, शम्भू प्रसाद चमोला, डा. नवीन पंत, आचार्य प्रदीप पुरोहित, अनिल पंवार, जगदीश बहुगुणा, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सती, देवपुजाई समिति अध्यक्ष अनिल नंबूदरी, रैंकवाल थोक अध्यक्ष अनूप पंवार, प्रबंधक राकेश नेगी, पुजारी सुशील डिमरी, रामप्रसाद थपलियाल अनिल सकलानी, गोवर्धन प्रसाद, अनूप पंवार, रणवीर सिंह, मौसमी रावत, बद्री सिंह नेगी, प्रकाश चंद सती, आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776872 Articles

Share this story