निबंध में मनप्रीत, पोस्टर में भूमिका और रंगोली में आयुष विजेता

WhatsApp Channel Join Now
निबंध में मनप्रीत, पोस्टर में भूमिका और रंगोली में आयुष विजेता


नई टिहरी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कहा कि युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और कड़ा परिश्रम करना चाहिए। ताकि जीवन की सफलता की सीढ़ियों तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कौशल विकास व रोजगारपरक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी संपन्न कराई गई।

शनिवार को महाविद्यालय खाड़ी में आयोजित कार्यक्रम का भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत ने शुभारंभ करते हुए युवाओं से राष्ट्र सेवा, नवाचार और डिजिटल तकनीक के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

प्राचार्य प्रो.अरुण कुमार सिंह ने बताया कि निबंध में मनप्रीत प्रथम, भूमिका द्वितीय और किरण तृतीय रही। पोस्टर में भूमिका पहले, किरण दूसरे, अनुराधा तीसरे स्थान पर रही। रंगोली में आयुष आर्यन, अंशुल का समूह प्रथम, तनीषा, अनीशा, आर्यन, अभिषेक का समूह द्वितीय, आयुषी, किरण, भूमिका तृतीय रहे। करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के माध्यम से एसबीआई हिताची में चयनित बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शिवानी को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डॉ. सीमा पांडे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीष राणा, अभियान संयोजिका मीना, डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी, डॉ. अजीत सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762736 Articles

Share this story