नशे में वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

WhatsApp Channel Join Now
नशे में वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज


नैनीताल, 04 नवंबर (हि.स.)। नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भवाली पुलिस ने बुधवार को खैरना बाजार में एक चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को चौकी प्रभारी खैरना उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान वाहन को रोककर जांच की गई। जांच में वाहन चालक दिल बहादुर (56) पुत्र पान सिंह, निवासी अलीगढ़, तहसील यूनियारा, जनपद टोंक, राजस्थान, वर्तमान निवासी चंद्रबनी छोला मोहब्बेवाला देहरादून शराब के नशे में वाहन चलाते मिला। एल्कोमीटर और मेडिकल परीक्षण में शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन सीज कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र और क्षेत्राधिकारी भवाली अंजना नेगी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, कांस्टेबल रमेश कुमार और पीआरडी जवान धर्मेंद्र कुमार व सुरेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story