नशामुक्त भारत विषय पर संगोष्ठी में गहन मंथन

WhatsApp Channel Join Now
नशामुक्त भारत विषय पर संगोष्ठी में गहन मंथन


नई टिहरी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में युवाओं को नशे से दूर रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। संगोष्ठी में नशामुक्त भारत को लेकर छात्रों को शपथ दिलाई।

शुक्रवार को बादशाहीथौल में संगोष्ठी का परिसर निदेशक प्रो. यूएस नेगी, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. सुबोध कुमार शर्मा, एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शंकर लाल, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविंद्र धरावत, प्रो. एसके चतुर्वेदी, पुस्तकालयाध्यक्ष डा. हंसराज बिष्ट, जिला युवा अधिकारी आशीष पंत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। परिसर निदेशक प्रो. नेगी ने कहा कि युवा ही भातर का भविष्य हैं।

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो. लाल ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत संकल्प एक राष्ट्रीय युवा नेतृत्व अभियान है। जिसका उद्देश्य युवाओं में मादक पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें स्वस्थ और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता और भी बढ़ गई है। कहा यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत के माध्यम से संचालित अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश नेगी, रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी, कुलदीप भट्ट, आनंद मियां, विराट, धीरज मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765563 Articles

Share this story