नवरात्र पर महिला मोर्चा का शक्ति पूजन, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

WhatsApp Channel Join Now
नवरात्र पर महिला मोर्चा का शक्ति पूजन, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल


पौड़ी गढ़वाल, 25 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, श्रीनगर मंडल द्वारा कंस मर्दनी मंदिर में शक्ति पूजन एवं भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष ललिता नेगी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मां भगवती दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के पहुंचने से आयोजन और भव्य हो गया। उन्होंने भी माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी भी मौजूद रहीं और उन्होंने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आशा उपाध्याय, मुन्नी पांडे, लक्ष्मी रावत, विजयलक्ष्मी, शांति भट्ट, आशा फरासी, गुड्डी गैरोला, सुनीता गैरोला सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story