नंदा देवी महोत्सव में जूट के थैले अपनाने का संदेश, जागरूकता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
नंदा देवी महोत्सव में जूट के थैले अपनाने का संदेश, जागरूकता अभियान


नंदा देवी महोत्सव में जूट के थैले अपनाने का संदेश, जागरूकता अभियान


नैनीताल, 21 सितंबर (हि.स.)। माता नंदा देवी के नैनीताल में आयोजित हो रहे महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका परिषद नैनीताल ने पर्यावरण संरक्षण और एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ‘जूट के थैले के साथ सेल्फी’ अभियान शुरू किया है।

अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने हस्तनिर्मित जूट और कपड़े के आकर्षक थैलों की प्रदर्शनी लगाई है। इसके माध्यम से स्थानीय महिलाओं के हस्तशिल्प और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के साथ लोगों को प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।

अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को जूट एवं कपड़े के थैलों के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से लोगों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और जूट तथा कपड़े के थैले अपनाने की अपील की जा रही है। साथ ही माता नंदा देवी के पर्व के अवसर पर नैनीताल की झील, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। अभियान में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालुअ उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story