धूमधाम से मनाया जाएगा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवसः डीएम

WhatsApp Channel Join Now
धूमधाम से मनाया जाएगा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवसः डीएम


नई टिहरी, 01 नवंबर (हि.स.)। राज्य स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने को लेकर डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

डीएम नितिका ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थलों पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। श्रम विभाग को कार्यक्रम के दौरान पात्र श्रमिकों को श्रमिक किट बांटने के निर्देश दिए।

तय किया गया कि सभी तहसील स्तर पर राज्यांदोलनकारियों को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जाएगा। उन्हें कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग नवम्बर को विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी निकालेगा। स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं भी स्कूल में कराई जाएंगी। विजेताओं को 9 नवम्बर को पुरस्कृत किया जाएगा। 6-7 नवम्बर को युवा महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

बैठक में पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष डॉ. राकेश भूषण गोदियाल मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770420 Articles

Share this story