दो माह में ही सीएमस का स्थानांतरण करने पर भड़के जन संगठन

WhatsApp Channel Join Now
दो माह में ही सीएमस का स्थानांतरण करने पर भड़के जन संगठन


नई टिहरी, 22 अक्टूबर (हि.स.)। जिला अस्पताल बौराड़ी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के स्थानांतरण का व्यापार मंडल बौराड़ी और नागरिक मंच ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सीएमएस का स्थानांतरण रोकने की मांग की। कहा कि महज 2 माह में ही उनका स्थानांतरण करना औचित्यहीन है। वह बेहतर कार्य कर अस्पताल की व्यवस्था पटरी पर जा रहे थे।

वीरवार को सीएमओ डॉ. राम प्रकाश को दिए ज्ञापन में व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण और महामंत्री संदीप रावत ने कहा कि जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश डोभाल का मात्र दो माह में ही स्थानांतरण किया जाना उचित नहीं है। सीएमएस की ओर से लगातार जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने का किया जा रहा है। उनके दो माह के कार्यकाल में अस्पताल की ओपीडी में वृद्धि हुई है।

इसके बावजूद सीएमएस इतने कम समय में स्थानांतरण किया जा रहा है। कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। ताकि मरीजों को अस्पताल में बेहतर उपचार मिल सके। सीएमएस के स्थानांतरण से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अस्पताल में किए जा सुधार के प्रयासों पर असर पड़ेगा।

वहीं नागरिक मंच के पदाधिकारियों ने मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल के नेतृत्व एडीएम और सीएमओ से मुलाकात कर सीएमएस को जिला अस्पताल में यथावत रखने की मांग की है। कहा कि अनुरोध के बाद भी सीएमएस का स्थानांतरण किया जाता है, तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, सचिन राणा, सुनील कुड़ियाल, शीशपाल रावत, मनोज शाह, त्रिलोक चंद रमोला, टीकम चौहान आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765107 Articles

Share this story