देहरादून में मजार के पास प्रशासन ने नहीं लगने दीं प्रसाद की दुकानें

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 04 जून (हि.स.)। जिला अधिकारी आशीष चाैहान के निर्देश पर गुरुवार काे देहरादून एफआरआई रेंजर्स कॉलोनी के बाहर मजार के पास लगने वाला प्रसाद का बाजार प्रशासन ने नहीं लगने दिया। इस मजार को लेकर पिछले कई समय से विवाद चल रहा है कि ये वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई और फिर इसे वक्फ संपत्ति में दर्ज कर दिया गया।

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और नगर निगम की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मजार के बाहर कॉन्वेंट रोड पर लगे सभी प्रसाद के खोके हटवा दिए और उन्हें चेतावनी दे दी कि इन्हें आगे से नहीं लगाया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस बाजार से यातायात प्रभावित हो रहा था इस लिए इन्हें हटा दिया गया है और आगे भी लगने पर सख्त कारवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story