देवलेश्वर महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियां शुरू

WhatsApp Channel Join Now
देवलेश्वर महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियां शुरू


पौड़ी गढ़वाल, 23 अगस्त (हि.स.)। श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर बलोड़ी, गग्वारस्यूं में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। सावन माह के दौरान मंदिर परिसर के आसपास उगी घास-फूस और गाजर घास की सफाई के लिए मंदिर समिति के आह्वान पर बड़ी संख्या में भक्तों ने श्रमदान किया।

बरसात के दौरान उगने वाली घास भादों की धूप में काफी मजबूत हो जाती है, जिसके चलते समय रहते इसकी सफाई करना आवश्यक हो जाता है। इसी को देखते हुए समिति की ओर से सफाई अभियान शुरू किया गया। भक्तों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

वहीं, सफाई अभियान के साथ ही आगामी 20 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। समिति की ओर से मेले को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए तैयारियों को गति दी जा रही है।

अभियान में जगत किशोर बडथवाल, नागेंद्र जुगराण, यशवंत थपलियाल, हरी रावत, शंकर रावत, सतीश, नरेश जुयाल, सोनी पटवाल, नवीन भट्ट, सुधीर बर्थवाल, सत्ती राणा, कल्पेश्वर, कुलदीप रावत, बद्दी, शगुन, केशवनंद, पुन्नी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story