तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक पर खराब मौसम के बीच फंसे 30 ट्रैकर्स का किया गया रेस्क्यू

WhatsApp Channel Join Now
तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक पर खराब मौसम के बीच फंसे 30 ट्रैकर्स का किया गया रेस्क्यू


देहरादून, 12 अप्रैल (हि.स.)। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित चंद्रशिला मार्ग पर अचानक आए तूफान और बर्फबारी के बीच फंसे 30 पर्यटकाें का रेस्क्यू कर

लिया गया है। पुलिस, एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबन्धन और वन विभाग की टीमों ने अभियान चलाकर रेस्क्यू किया है।

शनिवार शाम लगभग 05:30 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि करीब 25-30 पर्यटक तूफान और बर्फबारी के बीच फंसे हुए हैं। पर्यटकाें की जान पर खतरा हाेने की सूचना पर प्रशासन सतर्क हाे गया। जिला प्रशासन के समन्वय से कोतवाली ऊखीमठ, चौकी चोपता, एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबन्धन और वन विभाग की टीमों को रवाना किया गया। दुर्गम रास्तों और खराब दृश्यता के बावजूद वन विभाग की टीम और पुलिस के जवानों ने ट्रैकर्स की लोकेशन ट्रैक करके उन तक पहुंचे। भारी तूफान के बीच फंसे सभी 30 ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर वापस चोपता लाने के बाद उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story