तहसील रूड़की में आधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
तहसील रूड़की में आधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण


हरिद्वार, 17 मार्च (हि.स.)। कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत वी मार्क इण्डिया द्वारा स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण आज त्ववतामम की तहसील परिसर में किया गया। इस जिलाधिकारी मयूर दीक्षित आईआईटी रूड़की के निदेशक केके पंत व कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास गर्ग ने संयुक्त रूप से कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। यह पहल सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं को डिजिटल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन हरिद्वार और कंपनी के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित आईआईटी रूड़की के निदेशक केके पंत तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचन्द्र सेठ ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को कंप्यूटर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है। प्रशिक्षण आईआईटी रूड़की के विशेषज्ञ प्रोफेसरों द्वारा दिया जाएगा और पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में बालिकाओं की भागीदारी को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ताकि वे तकनीकी क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यह पहल सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी और उन्हें डिजिटल भारत के निर्माण में सहभागी बनाएगी। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर लैब शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा। वहीं केके पंत ने इसे समाज और शिक्षा के बीच सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि जब प्रशासन, शिक्षण संस्थान और उद्योग जगत मिलकर काम करते हैं, तो सकारात्मक परिवर्तन निश्चित होता है।

कार्यक्रम में आईआईटी रूड़की के डीन एसआरआईसी प्रो. विवेक मलिक, डीन इंटरनेशनल रिलेशन्स प्रो. करुण रावत, डीन एकेडमिक्स नवीन नवानी, सीनियर कंसल्टेंट श्रीमती मार्गरेट क्लिमकोटी, अपर उपजिलाधिकारी रूड़की श्री अनिल कुमार शुक्ला, तहसीलदार रूड़की विकास अवस्थी, तहसीलदार लक्सर श्रीमती शुभांगिनी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story