डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता

WhatsApp Channel Join Now

नैनीताल, 13 अप्रैल (हि.स.)। शिल्पकार सभा नैनीताल द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर डॉ. अंबेडकर भवन में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में चित्रांशी मठपाल प्रथम, साजिया द्वितीय, रुकय्या तृतीय रहे, जबकि अमिता वर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इसी तरह जूनियर वर्ग में संस्कृति मौलखी प्रथम, रितिका बिष्ट द्वितीय, लक्षिता बिष्ट तृतीय एवं लवण्या बिष्ट को सांत्वना तथा सीनियर वर्ग में वैभवी मेहरा को प्रथम, कामाक्षी को द्वितीय, पलक बिष्ट को तृतीय एवं आहाना कनौजिया को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुए। वहीं भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शिवम तिवारी प्रथम, नव्या कनौजिया द्वितीय, रचना राधा तृतीय एवं दिव्यांशी बिष्ट को सांत्वना ओर सीनियर वर्ग में सचिन कुमार प्रथम, संस्कृति पांडे द्वितीय, वर्णित पांडे तृतीय तथा नमन पांडे विशेष पुरस्कार से सम्मानित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्रा तथा संचालन महामंत्री राजेश लाल एवं महेश चंद्र ने किया, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व संरक्षक गिरीश चंद्र आर्य रहे। निर्णायक मंडल में चित्रकला हेतु रोहित वर्मा, शबनम, लक्ष्मी बिष्ट तथा भाषण हेतु दीपा आर्य, देवेंद्र प्रकाश एवं चंद्र प्रकाश शामिल रहे। कार्यक्रम में कैलाश आगरकोटी, अनिल गोर्खा, संजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, सुरेश चंद्र, अजय कुमार, इंदर कुमार, प्रदीप त्यागी, चंद्र प्रकाश, महेश चंद्र एवं राजेश लाल सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा। विजेताओं को 14 अप्रैल को आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story