टीबी से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 28 अप्रैल (हि.स.) स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विकासखंड पाबौ में ग्राम सभा भट्टी गांव में विशेष टीबी जांच व जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को टीबी से बचाव को लेकर विभिन्न जानकारियां दी गई। शिविर में 23 लोगों के हैंडहेल्ड एक्सरे किए गए।

मंगलवार को आयोजित शिविर में ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बताया कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। शिविर में 23 लोगों के हैंडहेल्ड एक्सरे किए गए। इस मौके पर एसटीएस आशीष, एक्सरे टेक्नीशियन रूप सिंह, एएनएम उर्मिला, सीएचओ सिमरन, इशिता, अनमोल नेगी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story