टिहरी विधानसभा में मूल कार्यकर्ता को ही टिकट देने की पैरवी की

WhatsApp Channel Join Now
टिहरी विधानसभा में मूल कार्यकर्ता को ही टिकट देने की पैरवी की


टिहरी विधानसभा में मूल कार्यकर्ता को ही टिकट देने की पैरवी की


नई टिहरी, 15 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी की ओर से इगास बग्वाल मिलन कार्यक्रम और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूह और पत्रकारों को पार्टी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कांग्रेसियों ने एक स्वर में टिहरी विधानसभा सीट पर पार्टी के मूल कार्यकर्ता को ही टिकट देने की अपील की।

रविवार को बौराड़ी में आयोजित इगास बग्वाल मिलन कार्यक्रम का पार्टी के जिला प्रभारी वीरेंद्र पोखरियाल, देवेंद्र पाल सिंह, विधायक विक्रम सिंह नेगी और नरेंद्र चंद रमोला ने शुभारंभ किया। महिला कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाई गई दाल की पकौड़ी और गहथ के स्वांले सभी को परोसे गए। पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, सूरज राणा, विजय गुनसोला, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, शक्ति जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवाण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने पार्टी प्रभारियों से इस बार मूल कार्यकर्ता को ही टिकट देने की अपील की। कहा कि आयतित नेता चुनाव लड़ने के बाद भाग जाते हैं, कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष करता है।

विधायक नेगी, प्रभारी पोखरियाल ने प्रदेश में महिला हिंसा, यौन अपराधों पर सरकार को घेरा। महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, प्रदेश महामंत्री दर्शनी रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, सुमना रमोला ने भाजपा सरकार और उनके प्रतिनिधियों की खामियों को उजागर किया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777441 Articles

Share this story