टिहरी जिले के 1243 सरकारी स्कूलों में संपन्न हुआ परख दक्षता आकलन
नई टिहरी, 07 सितंबर (हि.स.)। शिक्षा विभाग की ओर से एनईपी के तहत परख (परफॉरमेंस असेसमेंट, रिव्यू एंड एनालिसिस ऑफ नॉलेज फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट) राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के परिणामों के विश्लेषण के बाद कम सम्प्राप्ति वाली दक्षताओं के आधार पर विद्यार्थियों की दक्षताओं में प्रभावी सुधार के लिए सतत आकलन 1243 स्कूलों में संपन्न हो गया।
सोमवार को कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीर सिंह रावत ने बताया कि जिले सभी जिले के 1743 राजकीय विद्यालयों में यह आकलन किया गया। जिसमें 1207 प्राथमिक विद्यालय, 536 राजकीय उच्चतर प्राथमिक और इंटर कॉलेज शामिल हैं। बताया कि आकलन कक्षा 2, 5 और कक्षा 8 में हिंदी, गणित, पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय में किया गया। कुल 1 0 हजार छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। सर्वे की सुचिता बनाए रखने को सीईओ कमला बडवाल ने जिले के 3 विद्यालयों, डाइट प्राचार्य सुमेर सिंह कैंतुरा ने 4 जबकि एससीईआरटी से नामित जिला प्रभारी डॉ. अजय कुमार चौरसिया, सह प्रभारी पुष्पा असवाल ने 4, डीईओ माध्यमिक बीपी सिंह ने 2 जबकि डाइट संकाय सदस्यों ने 22 विद्यालयों का अनुश्रवण किया।
आकलन का मूल्यांकन कर बीआरपी व सीआरपी के सहयोग से छात्रों के प्रगति आख्या विद्या समीक्षा केंद्र के प्रगति पोर्टल पर अपलोड की है। बता दें कि यह आकलन जिले भर के सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल और जीआईसी में किया गया, जहां पर कक्षा 8 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

