जीआईसी पुजार गांव में अक्षित छात्र और प्रांजली छात्रा प्रमुख बनी
नई टिहरी, 30 सितंबर (हि.स.)। जौनपुर ब्लॉक के शहीद नागेंद्र दत्त सकलानी राजकीय इंटर कॉलेज पुजार गांव में छात्र परिषद के चुनाव में छात्र प्रमुख अक्षित कंडारी और छात्रा प्रमुख प्रांजली ने मारी बाजी। बुधवार को सकलाना क्षेत्र के जीआईस पुजार गांव में छात्र परिषद के चुनाव में कुल 179 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
सांस्कृतिक प्रमुख संजना व अजीत, स्वच्छता प्रमुख पीयूष, अनुशासन प्रमुख उत्सव सकलानी चुने गए। इस विद्यालय में पहली बार छात्र परिषद का गठन किया गया। प्रधानाचार्य अनिल बिष्ट ने कहा लोकतंत्र में चुनाव सबसे बड़ी परीक्षा होती है। ऐसे में छात्रों को राजनीतिक रूप से समृद्ध करने के लिए यह जरूरी पहल है। विजेताओं ने स्कूल के विकास में सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी कमलेश सकलानी ने बताया कि चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया गया।
इस मौके पर पीठासीन अधिकारी अरविंद सकलानी, बलवीर नकोटी, बीडीसी गंभीर सिंह नेगी, ग्राम प्रधान ओंकार नकोटी, अतुल रमोला, हिमानी रमोला, मान सिंह लिगवाल, दक्ष प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल, मतेंद्र, अमरेंद्र कुमार, राकेश नेगी, पल्लवी शर्मा, कमल सजवाण, सुधीर नेगी, रजनी बहुगुणा, लाजवंती चौहान, हेमंत कुकरेती, नीरज मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

