जिला बार संघ के चुनाव के लिए 19 नामांकन प्रपत्र बिके

WhatsApp Channel Join Now
जिला बार संघ के चुनाव के लिए 19 नामांकन प्रपत्र बिके


नैनीताल, 24 मार्च (हि.स.)। नैनीताल में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रपत्रों की बिक्री के अंतिम दिन मंगलवार को कुल 19 प्रपत्रों की बिक्री हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि सोमवार तक 8 प्रपत्र बिके थे, जबकि मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए 11 और प्रपत्र खरीदे गए। पदवार स्थिति के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 5, उपाध्यक्ष के लिए 3, सचिव के लिए 4, संयुक्त सचिव के लिए 1 व कार्यकारिणी सदस्य के लिए 6 नामांकन प्रपत्र खरीदे गए हैं।

उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों में से तीन पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके उपरांत प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर चुनाव की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story