जनकल्याण और विकास के कामों को जन-जन तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता: महेंद्र भट्ट

WhatsApp Channel Join Now
जनकल्याण और विकास के कामों को जन-जन तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता: महेंद्र भट्ट


जनकल्याण और विकास के कामों को जन-जन तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता: महेंद्र भट्ट


-राज्य में सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाएगी भाजपा

देहरादून, 01 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने वर्ष 2026 में पार्टी की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनकल्याण और विकास के कामों को पूरे प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नकारात्मक राजनीति का मुकाबला करते हुए राज्य में सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाएगी।

गुरुवार काे एक बयान जारी कर अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चेताया कि अब झूठे आरोप लगाकर भागना स्वीकार्य नहीं है और ऐसे प्रयासों का पार्टी कार्यकर्ता और जागरूक जनता मिलकर सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित रहा है और इसका लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने नए वर्ष में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर सुगम यात्रा, नल से जल, बिजली, फ्री अनाज और उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और समान कानून का अधिकार जैसे विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। भट्ट ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति अब विफल होगी और झूठे आरोप लगाने वाले अपने प्रयासों में असफल रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

Share this story