छात्र-छात्राओं ने रचनात्मकता व सांस्कृतिक विविधता का किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
छात्र-छात्राओं ने रचनात्मकता व सांस्कृतिक विविधता का किया प्रदर्शन


पौड़ी गढ़वाल, 10 मई (हि.स.)। गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में संस्थान के 38वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक एवं तकनीकी महोत्सव गूंज 2026 और स्पंदन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक विविधता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में हार्मनी बैंड ने उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति पर आधारित शानदार संगीत प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान शिव एवं मां गंगा पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति को भी दर्शकों द्वारा अत्यधिक सराहा गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने फोक ग्रुप डांस, बॉलीवुड तड़का, क्लासिकल डांस सोलो, माइम एक्ट, ओप्पो इवेंट और नाट्यों की शानदार प्रस्तुति दी। फोक ग्रुप प्रतियोगिता में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने पहला स्थान पाया।

बॉलीवुड तड़का, माइम एक्ट व क्लासिकल सोलो प्रतियोगिता में जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने बाजी मारी। ओप्पो इवेंट में एआईएमएल विभाग ने पहला, विद्युत इंजीनियरिंग विभाग ने दूसरा और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर डा वीके बंगा, ओआईसी डा. प्रीति डिमरी, ऑडिटोरियम केयरटेकर दिनेश सिंह, कृति उनियाल, गौरव पाल, युवराज सिंह मखलोगा, अभय, हिमांशु रांता, द्रोणा चमोली, आश्लेष रंजन, रिया सिंह आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story