छात्रों को अनुशासित जीवनशैली व निरंतर मेहनत करने के लिए किया प्रेरित

WhatsApp Channel Join Now
छात्रों को अनुशासित जीवनशैली व निरंतर मेहनत करने के लिए किया प्रेरित


उत्तरकाशी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। डुंडा ब्लॉक के राइंका मंजगांव में आयोजित करियर काउंसिलिंग में बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए खंड विकास अधिकारी विपिन सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण और सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी टिप्स दिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

डुंडा के राइंका डुंडा में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और करियर चयन को लेकर करियर काउंसिलिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ विपिन सिंह ने कहा कि सफलता किसी एक दिन के प्रयास का परिणाम नहीं होती, बल्कि निरंतर अनुशासन, कठिन परिश्रम और सही दिशा में किए गए प्रयासों से हासिल होती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने की सलाह दी। कहा कि इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद पुलिस, सेना, समूह-ग की विभिन्न सेवाओं और प्रशासनिक सेवाओं में रोजगार की संभावनायें है। इसके लिए समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और एकाग्रता के साथ कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों के बल पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता विनय प्रकाश उनियाल ने भी करियर मार्गदर्शन के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों के साथ आधुनिक समय में उपलब्ध विभिन्न अवसरों, कौशल विकास और एकाग्रता के साथ अध्ययन करने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सरत शाह, दीपक चौहान,राकेश पनियाल, विजय प्रकाश गौड़, सोबेंद्र सिंह नेगी, गोविंद राम उनियाल, सुरेश चंद्र नौटियाल, किशोरी लाल, रामपति, मोनिका आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762736 Articles

Share this story