चंद्रशिला तुंगनाथ क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग गंभीर

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 15 मई (हि.स.)। रुद्रप्रयाग जिले के अंतर्गत सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल चंद्रशिला तुंगनाथ (ऊखीमठ) क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को

आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से दो व्यक्ति घायल हुए हैं। जानकारी पर आपदा प्रबंधन की रेस्क्यू टीमें माैके पर रवाना हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को दोपहर करीब 02:22 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष ने आरटी सेट के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना की सूचना पर प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य दल रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दल में आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वज्रपात की चपेट में आए दोनों प्रभावित व्यक्तियों की वर्तमान स्थिति पर नजर रखी जा रही है और दाेनाें के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीमों के मौके पर पहुंचने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story