गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन


नैनीताल, 27 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल में गौ सेवा आवाहन अभियान के अंतर्गत विभिन्न हिंदू संगठनों ने गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को अपर जिलाधिकारी विवेक राय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। बजरंग दल, बजरंग वाहिनी दल एवं मातृ शक्ति के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 एवं 51ए(जी) की भावना के अनुरूप गोवंश संरक्षण को संवैधानिक स्तर पर सुदृढ़ करने की मांग उठाई गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोवंश केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व से भी जुड़ा है और देश में गौ हत्या की घटनाओं को देखते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर संरक्षण की आवश्यकता है। इस अवसर पर विवेक वर्मा, मनोज कुमार, कुनाल बेदी, आदित्य, रौनक, अनुज, मोहित, सूरज, पुजारी, रश्मि, भावना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन शांतिपूर्ण ढंग से सौंपा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story