गायत्री शक्तिपीठ की पहल पर थाैलधाार के स्कूलाें में कराई गई जागरूकता कार्यशाला

WhatsApp Channel Join Now
गायत्री शक्तिपीठ की पहल पर थाैलधाार के स्कूलाें में कराई गई जागरूकता कार्यशाला


नई टिहरी, 31 अगस्त (हि.स.)। युवा पीढ़ी को संस्कारवान और नशा मुक्त बनाने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन व गायत्री शक्तिपीठ नई टिहरी के तत्वावधान में थौलधार ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यशाला कराई गई। सोमवार को जीआईसी मैंडखाल, जीआईसी बांडा, जीआईसी कंडीसौड़, भागीरथी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाम सहित विभिन्न स्कूलों में गायत्री शक्ति पीठ से जडे देवी सिंह पंवार, बीपी बधानी ने नशा मुक्ति को लेकर छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। कहा कि देवभूमि के आचरण के अनुसार हम सभी को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। जिस तरह से युवा पीढ़ी शराब और अन्य नशा के प्रति आकर्षित हो रही है, वहीं चिंतनीय है। बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं। उन्हें सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना होगा।

इसके स्कूल और अभिभावकों की भूमिका सबसे अहम है। शांतिकुंज हरिद्वार ऐसे कार्यक्रमों को लगातार आयोजित कर रहा है। इस मौके प प्रधानाचार्य मदन सिंह पंवार, राज किशोर, धर्मेंद्र पंवार, जगदीश, जयेंद्र भंडारी, विजेंद्र भंडारी, भोपाल मोहन, अरविंद मोहन, अभिषेक रमोला, अभिषेक परमार, प्रिंसी बिष्ट, राजेश बधानी, दर्शन लाल नौटियाल, दीपक, दिव्या सिंह, अनिल जोशी, प्रदीप सकलानी, नागेंद्र सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story