गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर चला अतिक्रमण अभियान

WhatsApp Channel Join Now
गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर चला अतिक्रमण अभियान


हरिद्वार, 23 मई (हि.स.)। श्री गंगा दशहरा स्नान पर्व के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नगर कोतवाली पुलिस द्वारा नगर निगम टीम के साथ संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत अपर रोड, मंशा देवी मंदिर पैदल मार्ग, हरकी पैड़ी, भीमगौड़ा एवं खड़खड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया गया और सभी को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्व के दौरान सुचारु व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रखने की बात कही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story