खुर्पाताल में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण अभियान जारी
नैनीताल, 03 अप्रैल (हि.स.)। कुमाऊं आयुक्त एवं जिला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने खुर्पाताल क्षेत्र में प्राधिकरण की भूमि पर होटल स्वामियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। आयुक्त द्वारा हाल में क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान होटल द्वारा किये गये अवैध कब्जे तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए थे।
निर्देशों के अनुपालन में प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में गुरुवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। प्राधिकरण के अनुसार संबंधित भूमि सार्वजनिक प्रयोजन हेतु सुरक्षित है और उस पर बिना स्वीकृति किया गया निर्माण अवैध पाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी तथा शुक्रवार को भी अभियान चलाकर शेष अतिक्रमण हटाया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

