क्रिकेट प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर तहसील विजेता, ढ़ालवाला उप विजेता

WhatsApp Channel Join Now
क्रिकेट प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर तहसील विजेता, ढ़ालवाला उप विजेता


नई टिहरी, 19 अक्टूबर (हि.स.)। सिद्धपीठ मां कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कैरम, कुर्सी रेस, बेबी शो, क्रिकेट, शतरंज, रस्सा-कस्सी और निबंध आदि प्रतियोगिताओं में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मेला समिति की ओर से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

मेला समिति के अध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि मेला समिति की ओर से आयोजित मनोरजंन और खेल की क्रिकेट प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर तहसील विजेता, ढ़ालवाला उप विजेता रहा। शतरंज में महेंद्र सिंह नेगी विजेता, विशेष गोदियाल उप विजेता रहे। कैरम एकल में भूपेंद्र भंडारी प्रथम, सत्यपाल सिंह द्वितीय रहे। कैरम युगल में भूपेंद्र भंडारी और साथी प्रथम, शिवम ड्यूंडी और साथी द्वितीय रहे।

रस्सा-कस्सी में वार्ड दो की मालती भंडारी की टीम विजेता और तलाई गांव की नागराजा क्लब की टीम उप विजेता रही। कुर्सी रेस में अनीता पुंडीर प्रथम, अंजू पुंडीर द्वितीय और प्रभावती राणा तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, आदर्श द्वितीय औश्र प्रीति तृतीय रही। कला प्रतियोगिता में सानवी राणा प्रथम, तन्वी द्वितीय और नम्रता तृतीय रही। अलग-अलग वर्ग में आयोजित बेबी शो में 0 से 1 वर्ष में श्रेष्ठ प्रथम, तनिष्क द्वितीय, 0 से 3 वर्ष में वेदांत नेगी प्रथम, श्रेयष द्वितीय और समर्थ तृतीय रहे।

3 से 5 वर्ष में रुद्रांश जोशी प्रथम, राजविका द्वितीय और वरण्य तृतीय रहे। बताया गया कि खेल प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों बौद्धक प्रतियोगिता के विजेताओं को मेला समिति की ओर से पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763588 Articles

Share this story