कुमाऊं विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 10 सितंबर तक मिलेगा अवसर

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊं विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 10 सितंबर तक मिलेगा अवसर


नैनीताल, 01 सितंबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में संचालित ऐसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए विशेष बैक परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिनमें अध्यादेश के अनुसार विशेष बैक परीक्षा का प्रावधान है।

विद्यार्थी 2 से 10 सितंबर 2026 तक समर्थ एवं विश्वविद्यालय के ईआरपी पोर्टल के माध्यम से परीक्षा के लिये आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रथम से अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि में आवेदन करने को कहा है।

विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार विशेष बैक परीक्षा के लिए बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी फूड टेक्नोलॉजी, बीलिब, बीएससी आईटी, बीएससी होम साइंस, बीएससी, एमएलिब, बीएचएम, बीकॉम वित्तीय लेखांकन, बीकॉम बैंकिंग एवं वित्त, बीएससी कृषि, एमबीए विशेषज्ञता, एमबीए दो वर्षीय, एमबीए पर्यटन और एमबीए एकीकृत पाठ्यक्रम शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में प्रथम से अंतिम सेमेस्टर तक शामिल होने के लिए वे विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे, जो अपने पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके हैं।

ऐसे विद्यार्थियों को 10 सितंबर 2026 तक परीक्षा आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित शुल्क विश्वविद्यालय के वेब आधारित माध्यम से जमा करना होगा। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों को पात्र विद्यार्थियों तक सूचना पहुंचाने और निर्धारित अवधि में आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story