कुमाऊं विश्वविद्यालय में रिक्त सीटों पर फिर शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊं विश्वविद्यालय में रिक्त सीटों पर फिर शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया


कुमाऊं विश्वविद्यालय में रिक्त सीटों पर फिर शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया


नैनीताल, 30 अगस्त (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण एवं प्रवेश प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार नए पंजीकरण 4 सितंबर तक किए जा सकेंगे, जबकि प्रवेश प्रक्रिया 5 सितंबर तक पूरी करनी होगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति की स्वीकृति के क्रम में जारी सूचना के अनुसार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर नए पंजीकरण 4 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। पंजीकरण के बाद आवश्यक संशोधन तथा प्रवेश प्रक्रिया 5 सितंबर तक पूरी की जानी है, जबकि महाविद्यालय स्तर पर समीक्षा एवं प्रक्रिया पूरी करने के लिए 10 सितंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है।

विश्वविद्यालय ने संबंधित अभ्यर्थियों, परिसरों तथा संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। सूचना में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नए पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल का लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story