कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने यूजीसी सीएसआईआर नेट परीक्षा उत्तीर्ण की

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने यूजीसी सीएसआईआर नेट परीक्षा उत्तीर्ण की


नैनीताल, 25 फ़रवरी (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के तीन विद्यार्थियों ने यूजीसी सीएसआईआर नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसर शोध छात्रा दीपशिखा ओली ने नेट जेआरएफ में सफलता प्राप्त की है। वह वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रो. अनिल बिष्ट के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। जबकि पूजा गुप्ता तथा नितेश मर्ताेलिया ने वनस्पति विज्ञान से एमएससी उत्तीर्ण करने के बाद नेट एलएस में सफलता हासिल की है।

विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष एवं कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, प्रो. अनिल बिष्ट, प्रो. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. रितेश साह, ज्योति कांडपाल और डॉ. मीना पांडे ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story