कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ाई

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ाई


नैनीताल, 16 अप्रैल (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों के बीएड प्रथम सेमेस्टर की17 मुख्य परीक्षा के विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा आवेदन के लिए राहत दी गई है।

विश्वविद्यालय द्वारा समर्थ पोर्टल पूर्व निर्धारित तिथि 15 अप्रैल 2026 तक खोला गया था, जिसे अब बढ़ाकर 18 अप्रैल 2026 तक के लिये बढ़ा दिया गया है। विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें, अन्यथा परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर नहीं मिलेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों को लॉगइन आईडी बनाने में कठिनाई हो रही है, वे संबंधित महाविद्यालय या संस्थान से संपर्क कर संस्थान स्तर पर अपनी आईडी बनवाएं, ताकि आवेदन प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो सके। यह सूचना उप परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story