कुंवर बने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
कुंवर बने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष


नैनीताल, 05 जून (हि.स.)। उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष पद पर हुकम सिंह कुंवर की नियुक्ति की है। इस पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी निर्माण सेनानी संगठन नैनीताल ने हर्ष व्यक्त किया है। संगठन के जिला अध्यक्ष गणेश बिष्ट ने हुकम सिंह कुंवर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारियों के हितों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर जिले के राज्य आंदोलनकारियों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हुकम सिंह कुंवर को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में पान सिंह सिजवाली, तारा सिंह बिष्ट, मनमोहन कंवल, नवीन जोशी, लीला बोरा, रईस अहमद, शाकिर अली, प्रकाश आर्या, महेश जोशी, दीवान सिंह, हरेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण लोहनी, कंचन चंदोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार, डीएन भट्ट, हरीश भट्ट, इंदर नेगी, भुवनेश्वर रावत, वीरेंद्र जोशी, पूरन मेहरा, मनोज साह, सज्जन लाल साह, मुनीर आलम, पपन जोशी, अनीता सती, मनोज बिष्ट, पुष्कर मेहरा, हेम पाठक, सैयद अहमद मून, विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के संरक्षक भोपाल सिंह करायत, नरेश भट्ट सहित अनेक राज्य आंदोलनकारी शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story