किशोर-किशोरियों को लैंगिक अपराध की दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
किशोर-किशोरियों को लैंगिक अपराध की दी जानकारी


पौड़ी गढ़वाल, 14 सितंबर (हि.स.)। बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों को लेकर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटागढ़, कल्जीखाल में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में किशोर-किशोरियों को लैंगिक अपराध, घरेलू हिंसा और बाल उत्पीड़न जैसे खतरों से बचाव के तरीके बताए गए।

मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा या असुरक्षित स्थिति को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते सहायता लेना जरूरी है। विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति का व्यवहार असहज या अनुचित लगे तो उसे चुपचाप सहने की जरूरत नहीं है। बच्चों को भरोसेमंद व्यक्ति से बात करने और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में प्रधानाचार्या माधवी पुण्डरी, सहायक अध्यापिका मीनाक्षी कोहली, संजय कुमार चंदोला समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story