किमाणा गांव मे भूस्खलन के चलते खतरे में 20 परिवार

WhatsApp Channel Join Now
किमाणा गांव मे भूस्खलन के चलते खतरे में 20 परिवार


ज्योतिर्मठ, 23 जुलाई (हि.स.)। ज्योतिर्मठ प्रखंड के किमाणा गांव मे भारी भूस्खलन के कारण गांव के 20 परिवार खतरे की जद मे आ गए हैं, किमाणा ग्राम पंचायत की प्रधान शशि देवी ने एसडीएम ज्योतिर्मठ को पत्र देकर गाँव मे हुए भारी नुकसान जानकारी देते हुए यथाशीघ्र स्थलीय निरीक्षण का आग्रह किया।

प्रधान शशि देवी के अनुसार गाँव के ठीक ऊपर से शुरू हुआ भूस्खलन अब भयानक रूप ले चुका है, 21 व 22जुलाई को हुई भारी बारिश के बाद पूरा मलबा गाँव की ओर आ गया, खेत खलियान व नगदी फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। भूस्खलन के कारण गाँव के बीस परिवार भी खतरे की जद मे आ गए हैं। एसडीएम ज्योतिर्मठ ने भूस्खलन प्रभावित किमाणा गाँव मे नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया है।

जोशीमठ प्रखंड के के ही पगनो गाँव मे भूस्खलन की त्रासदी के बाद अब 120 परिवारों का किमाणा गाँव भी भूस्खलन की जद मे आ गया है, हल्की बारिश मे भी इन गावों के ग्रामीण रतजगा के लिए विवश हो रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण

Share this story