कांवड़ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन , चमगादड़ टापू में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर

WhatsApp Channel Join Now
कांवड़ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन , चमगादड़ टापू में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर


हरिद्वार, 25 जुलाई (हि.स.)। कांवड़ मेला 2026 को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार को चमगादड़ टापू क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा।

नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में पुलिस बल और संबंधित विभागों की टीम ने सुबह से कार्रवाई शुरू की।

अभियान के तहत सड़क, सार्वजनिक भूमि और पैदल मार्गों पर किए गए अस्थायी और स्थायी अवैध कब्जों को हटाया गया। प्रशासन का मकसद है कि मेले के दौरान लाखों कांवड़ यात्रियों को आवागमन में दिक्कत न हो और आपातकालीन सेवाएं निर्बाध चल सकें।

नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने बताया कि कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार की जा रही है। बिना किसी भेदभाव के सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों से स्वेच्छा से सामान हटाकर प्रशासन का सहयोग करें। डी एम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेला मार्गों, घाटों और संवेदनशील क्षेत्रों को प्राथमिकता पर अतिक्रमण मुक्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आमजन की सुविधा का ध्यान रखने को कहा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story