कांग्रेस नेता हरीश रावत के 15 दिन के अवकाश के फैसले पर धीरेंद्र प्रताप ने जताई चिंता

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उस फैसले पर दुख जताया है, जिसमें वे 15 दिन के अवकाश पर चले गए हैं।

कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने कहा किसी भी परिवार के मुखिया का छुट्टी पर जाना पूरे परिवार के लिए चिंता का विषय होता है। यह सही है कि हर व्यक्ति को आराम की आवश्यकता है परंतु हरीश रावत का जिस तरह का सक्रिय राजनीतिक जीवन रहा है, उसमें उनका एक पल भी पार्टी की गतिविधि से दूर रहना असंभव दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि उनके अवकाश के पीछे उन्हें पीड़ा के संकेत मिले हैं। जिसको पार्टी आलाकमान को दूर करना चाहिए। हरीश रावत ने आजीवन कांग्रेस के वफादार नेता के रूप में कार्य किया है और उनकी सेवाओं की कद्र की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी हाल ही में हरिद्वार में ब्रह्म शुरू ब्रह्मचारी के जन्मदिवस के अवसर पर जय राम आश्रम में भेंट हुई है और शीर्ष नेता ने उनसे बातचीत के लिए कहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story