कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन तो पीआरडी जवानों ने नियमित रोजगार देने की उठाई मांग
पौड़ी गढ़वाल, 28 मार्च (हि.स.)। दो दिवसीय भ्रमण पर पौड़ी पहुंचे राज्यपाल को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर जल्द पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। वहीं, पीआरडी संगठन ने भी नियमत रोजगार दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया।
शनिवार को पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के प्रदेश मुख्य संयोजक जयदीप रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से भेंट की। इस दौरान कर्मचारियों ने कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई।
इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, जिलाध्यक्ष भवान सिंह नेगी, श्री दीपक नेगी आदि शामिल रहे। वहीं, पीआरडी संगठन के जिलाध्यक्ष ललित सिंह के नेतृत्व में पीआरडी जवानों ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर 365 दिनों का नियमित रोजगार देने, महंगाई भत्ता देने, समान काम के लिए समान वेतन देने, जिले में प्रशिक्षित पीआरडी जवानों को रोजगार देने की मांग उठाई।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

