एनएसयूआई ने नाबालिग को न्याय दिलाने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
एनएसयूआई ने नाबालिग को न्याय दिलाने की मांग


पौड़ी गढ़वाल, 14 नवंबर (हि.स.)। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में शनिवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी का पुतला दहन कर घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

आज एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मुकुल कुमार और छात्रसंघ अध्यक्ष आयुष थपलियाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर पीड़िता के पक्ष में आवाज उठाई।

छात्रसंघ अध्यक्ष आयुष थपलियाल ने कहा कि किसी भी संगठन या राजनीतिक विचारधारा से जुड़ा व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। ऐसी घटनाओं पर चुप्पी साधना अन्याय को बढ़ावा देने जैसा है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी। छात्र राजनीति का उद्देश्य छात्रहितों के साथ समाज के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाना भी है।

इस मौके पर छात्रसंघ सचिव ऋषभ कुमार, सहसचिव सोनम, छात्र प्रतिनिधि सोनी, आयुष, नितिन, शंकर, दुर्गा, रिया, अदिति सहित कई छात्र-छात्राएं और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776929 Articles

Share this story